पेंशन बहाली को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसडीम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेंशन बहाली को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसडीम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

झाबुआ पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा झाबुआ ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई की 1 जनवरी 2005 से कर्मचारियों के लिए बंद की गई पुरानी पेंशन को बहाल किया जावे।

देश व प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू की जावे प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी पुरानी परिवार पेंशन योजनाओं को अविलंब लागू की जावे ताकि देश प्रदेश के कर्मचारियों को सम्मान के साथ अपना अंतिम समय अच्छा गुजार सके।
संयुक्त मोर्चा के मनीष पवार , कालू सिंह सोलंकी, पप्पू सिंह हटीला, संजय सिकरवार, फिरोज खान, गजेंद्र सिंह चंद्रावत, प्रकाश पालीवाल, विनोद खतेडिया, सौरभ पौडवाल, सीमा त्रिवेदी, प्रताप सिंह मौर्य, राम सिंह बिलवाल, अर्जुन सिंह मेडा, शांतिलाल बिलवाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीवान सिंह भूरिया एवं आभार कांतिलाल मेडा ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.