युवा शक्ति जाटव महासंघ की ओर से उत्तर प्रदेश हाथरस केस में पीड़ित मृतिका को कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

युवा शक्ति जाटव महासंघ की ओर से उत्तर प्रदेश हाथरस केस में पीड़ित मृतिका को कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

धौलपुर जिला के राजाखेड़ा क्षेत्र मरेना कस्बा में हाथरस की बहन मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए युवा शक्ति जाटव महासंघ के सदस्यों ने मरेना बस स्टैंड चौराहे पर मृतक मनीषा को श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन रखा तथा एक साथ खड़े होकर कैंडल मार्च किया। सभी युवा साथियों ने आवाज उठाई है उत्तर प्रदेश की नाकाम सरकार भेदभाव की दृष्टि से बहन मनीषा के कातिलों को बचाने में लगी हुई है कैंडल मार्च के माध्यम से हम देश की सरकार को अवगत कराना चाहते हैं सत्ता के बल पर अत्याचार ना करवाएं युवा शक्ति जाटव महा संघ के माध्यम से रविंद्र मौर्य ने कहा हम सरकार और सर्व समाज से कहना चाहते हैं गरीब मजदूर महिला अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करना बंद करो दबंग लोगों के द्वारा इसी प्रकार अत्याचार होते रहेंगे तो एक दिन देश में अशांति कायम हो जाएगी न्याय प्रणाली से गुहार करते हैं की भारत का हर एक नागरिक देश का भविष्य है इसलिए सब के साथ न्याय होना चाहिए बहन मनीषा बाल्मीकि का न्याय कर पापी बलात्कारियों को सजा-ए- फांसी हो हम सभी युवाओं की आवाज है जियो और जीने दो शैतानों की खोज करो कन्हैयालाल बीजावत ने कहा इस प्रकार की घटनाओं को दबा दिया जाएगा तो लोगों का प्रशासन व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहेगा इस कैंडल मार्च से हम भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार सोई हुई है उसको जगाना चाहते हैं कैंडल मार्च में उपस्थित रामवीर मौर्य उदय सिंह विक्रम सिंह दिनेश टेलर सुधीर रवि बलबीर सिंह उदय भान हरि ओम भरत सिंह विक्रम करतार सिंह अनेक शैलेंद्र सौरव पप्पू बाल्मीकि कन्हैया रविंद्र मौर्य सहित सभी युवा शक्ति के सदस्य उपस्थित रहे।

By nit