हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में आरपीएफ ने टिकटों के अवैध कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। बताया गया है पकड़े गए लोग काफी समय से ई टिकटों का अवैध कारोबार कर रहे थे। आरपीएफ ने इन्हें ट्रेवल्स, स्टेशन रोड बजरिया से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के नाम राजा गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी – माधव गंज, चितेरा ओली व महेंद्र सेन पुत्र शिवदयाल सेन, उम्र 29 वर्ष, निवासी- विनय नगर , सेक्टर 3, ग्वालियर बताये गए हैं। पकड़े गए लोग 07 व्यक्तिगत पर्सनल यूजर ID पर टिकट बनाकर ज्यादा कीमतों पर बेच रहे थे। बरामद ई टिकटों की कुल कीमत 48141/- रुपये बताई गई है साथ ही ई-टिकट बनाने में प्रयोग किए जाने वाले 02 मोबाइलों को भी आरपीएफ ने जप्त कर लिया है।
