रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पारा के कार्यकर्ताओं ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रुप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने स्कूल में पहुंचकर सफाई की।
भाजपा के पारा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पुर्व जिला अध्यक्ष व पारा मण्डल के प्रभारी शेलेष दुबे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्म दिन स्वच्छता दिवस के रुप में मनाते हुए नगर के कन्या हायर सेकेन्ड्री स्कंल पारा के मैदान की सफाई की। वहीं रजला में श्रीकृष्ण प्रणमी मंदिर में भी साफ सफाई की खयडु व दौलतपुरा में स्वच्छता अभियान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्री दुबे ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिन से पूरे जिले में एक सप्ताह तक जन हितेषी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
14 सितंबर जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान, 15 को प्लास्टीक मुक्त अभियान, 16 को विकलांगों का सम्मान, 17 को युवा मोर्चे द्वारा ब्लड डानेट, 18 कोसेवा बस्ती में फल वितरण, 19 को वर्चुअल रैली व सप्ताह के अंतिम दिन सभी बूथों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर पारा भाजपा मण्डल के अध्यक्ष ओकारसिह डामोर, सोमसिह सौलंकी शेलेन्द्र राठोर, शुभम सोनी, चेनसिह बारिया, दिलीप किराड, पलाश कोठारी किशन भाबोर सहीत मण्डल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
