अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
20 दिसम्बर को भोपाल के छोला दशहरा मैदान में होने वाली अरविन्द केजरीवाल की परिवर्तन रैली के लिए जनता को आकर्षित करने के लिए आम आदमी पार्टी रोज नए अभियान चला रही है।
इसी सिलसिले में आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ज्योति टॉकीज चौराहे पर 500 गुब्बारे हवा में छोड़े। इन गुब्बारों में अरविन्द केजरीवाल की 20 दिसम्बर की रैली के पोस्टर्स बंधे हुए थे। यह पोस्टर उड़ कर 10 नंबर मार्किट से भी आगे चले गए और पूरे आकाश में एक अदभुत नज़ारा बन गया था।
उल्लेखनीय है कि 20 दिसम्बर की अरविन्द केजरीवाल की रैली को लेकर जनता में जबरदस्त माहौल बना हुआ है।
