राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी के द्वारा डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के बचाव हेतु डेंगू मलेरिया रथ ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में जनता को जागरुक करने निकाला गया। मलेरिया चिकनगुनिया से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार रथ के माध्यम से किया गया। गर्मी बढ़ते ही मच्छरों की तादाद अचानक से बढ़ने लगती है जो कई प्रकार की संक्रामक बीमारियाँ घर पर लाती है। इन संक्रामक बीमारियों में से एक है मलेरिया जिसका समय रहते इलाज नहीं किया गया तो यह जानलेवा भी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुये लोगों में जागरूकता जरूरी है साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल स्रोतों में लार्वा भक्षी गम्बूसिया मछली डाली गई। मलेरिया निरीक्षक अधिकारी संतोष मानेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया की यहां गम्बू सिया मछली जल स्रोतों में पैदा होने वाले मच्छर के लार्वा को खा लेती है जिससे मच्छरों की उत्तपत्ति को रोका जा सकता है जिससे मच्छरो से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है घर के आस पास पानी जमा न होने दे, सप्ताह में एक बार पानी के बर्तनो को साफ करके सुखाकर भरने की सलह दी गई । बीएमओ डॉ एम. के जैन ने बताया की साफ पानी में मलेरिया. डेंगू के मच्छर पैदा होते है रात में सोते समय नीम की पत्ती का धुआँ करने , मच्छर दानी लगाने एवं घरों में साफ-सफाई रखें।
