यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ युवा जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया के नेतृत्व में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश चंद रिजवानी का सेवानिवृति के अवसर पर संघ की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं माला साफा पहनाकर जोरदार विदाई दी। प्रदेश सभा अध्यक्ष भागेंद्र परमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्मान पूर्वक विदाई देना शिक्षकों का दायित्व है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महोदय का कार्यकाल जिले के शिक्षकों को याद रहेगा। इनका शिक्षकों के प्रति मृदुल व्यवहार था और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का निदान करने का पूरा प्रयास करते थे।
इस दौरान संघ के प्रदेश सभा अध्यक्ष भागेन्द्र परमार, संभाग प्रमुख राजेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया, जिला महामंत्री भरत सिकरवार, मुकेश मीणा, जिला संयोजक मनोज मीणा, जिला संघठन महामंत्री पारसराम, रामलखन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत बोहरा, जिला उपाध्यक्ष अजमल पठान, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष धौलपुर वीपी पोसवाल, महामंत्री विक्रमजीत सिंह, बाड़ी अध्यक्ष राजवीर पहलावत, सरमथुरा अध्यक्ष विजेंद्र जोरवाड, बसेड़ी अध्यक्ष पवन राजावत, उपाध्यक्ष असगर हुसैन,सैंपऊ ब्लॉक अध्यक्ष विजयबिलोनिया, राजाखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष श्यामवीर शर्मा, प्रेम सिंह मीणा आदि मौजूद रहे।
