संदीप शुक्ला/बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बेटी रक्षा मंच संस्था में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल एव पुर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने गौरवशाली सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित किया है।
शानिवार को कोविड-19 में किए गए सराहनीय कार्य हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल व पुर्व महापौर समीक्षा गुप्ता द्वारा लॉकडाउन के प्रथम दिनांक से जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने हेतु गौरवशाली सामाजिक संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, पत्रकारिता धर्म को निभाने के लिए सचिव गौरवशाली सामाजिक संस्था वासुदेव मिश्रा, समाजसेवी सह सचिव अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव, नीलम कुशवाह के अलावा अध्यापक एव समाजसेवियों एवं कई कोरोना वीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुन्ना लाल गोयल एवं पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
