क्राइम ब्रांच ने 7 तस्करों को अवैध 15 पिस्टल व मैग्जीन के साथ किया गिरफ्तार, तस्करों के कब्जे से 20 लाख कीमत की 200 ग्राम ब्राउन शुगर व कार जप्त | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

क्राइम ब्रांच ने 7 तस्करों को अवैध 15 पिस्टल व मैग्जीन के साथ किया गिरफ्तार, तस्करों के कब्जे से 20 लाख कीमत की 200 ग्राम ब्राउन शुगर व कार जप्त | New India Times

क्राइम ब्रांच पुलिस ग्वालियर ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक एसयूवी कार से तस्करी कर ला रहे अवैध हथियारों का जखीरा बरामद कर पकड़े गये आरोपियों के पास से 200 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त है। पुलिस पकड़े गये तस्करों से पूछताछ कर रही है। 

क्राइम ब्रांच ने 7 तस्करों को अवैध 15 पिस्टल व मैग्जीन के साथ किया गिरफ्तार, तस्करों के कब्जे से 20 लाख कीमत की 200 ग्राम ब्राउन शुगर व कार जप्त | New India Times

पुलिस अधीक्षक अमित सांधी ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग शिवपुरी -पनिहार के पास से एक कार में अवैध हथियारों के साथ ग्वालियर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने शिवपुरी -पनिहार रोड पर एक पुराने क्रेशर के पास नयागांव हाइवे पर चेकिंग शुरू की। पुलिस चैकिंग के दौरान क्राईम टीम को एक सफेद रंग की एसयूवी 500 कार क्रमांक एमपी07.सीजी.8206 आती दिखी। पुलिस चेकिंग को देख कार चालक द्वारा ने गाड़ी घुमाकर वापस भागने की कोशिश की तभी घेराबंदी कर क्राइम ब्रांच ने कार को पकड लिया। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर पकड़े गये युवकों ने अपना नाम विक्रम राणा, राहुल राजावत, बंटी लोधी पुष्पेन्द्र उर्फ  पुस्सू भदौरिया, अमन सिंह, करन राणा उर्फ  कुन्नू एवं शरद झा बताया। पकड़े गये युवकों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम ब्राउन शुगर कीमत लगभग 20 लाख की एवं 15 पिस्टल मैग्जीन खाली मिली।  उक्त तस्करों से पिस्टल व ब्राउन शुगर के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह पिस्टलें धार व झाबुआ जिले से लाकर ग्वालियर के आसपास के क्षेत्रों मे 20-25 हजार रूपये में बिक्री करते थे। क्राईम ब्रांच ग्वालियर द्वारा उक्त सभी तस्करों के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एवं आर्म्स ऐक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर इनके गिरोह व सप्लायर के संबंध में उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को पता चला है कि पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार तथा मादक पदार्थो की तस्करी के दर्जनों प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। 

उक्त तस्करों को गिरफ्तार करने में प्रभारी क्राईम ब्रांच उप निरीक्षक विनोद शर्मा, मनोज परमार, कुलदीप वर्गे, प्रधान आरक्षक दिनेश तोमर, राजीव सोलंकी, आरक्षक योगेन्द्र तोमर, महेन्द्र सिंह सिकरवार, भगवती सोलंकी, राजेश तोमर, आशीष शर्मा, जीतेन्द्र बरैया, नरवीर राणा व रामवीर की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.