अभिभावक संघ के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे अभिभावक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अभिभावक संघ के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे अभिभावक | New India Times

आज अभिभावक संघ के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए साथ में अधिवक्तागण बन्धु यूपीएमएसआरए एसोसिएशन के सदस्य, पत्रकार बंधु, भ्रस्टाचार विरोधी संघठन अन्य समाज सेवी संगठनों के सदस्यों का साथ रहा। खास बात यह रही कि एबीवीपी के साथी और मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष भी अभिभावकों के साथ खड़े नजर आए। यह लड़ाई अभिभावकों की है किसी दल की नही। जिलाधिकारी ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए प्रबंधकों को मनमानी नहीं करने दी जाएगी और अगर कोई स्कूल किसी बच्चे को ऑन लाइन पढ़ाई से रोकता है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

अभिभावक संघ की ओर से संजीव त्रिपाठी जिला अध्यक्ष प्रथमिक संघ, ब्रिजेश मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता, अजय पाण्डेय, राहुल मिश्रा, मुकेश मिश्रा, इम्तियाज खान, रितेश अग्रवाल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घनश्याम अग्निहोत्री, महामंत्री विजय प्रताप सिह, भारत विकास परिषद के अनिल शुक्ला भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.