बीएसएनएल कार्यालय बंद रहने से उपभोक्ताओं को हो रही है परेशानी | New India Times

मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बीएसएनएल कार्यालय बंद रहने से उपभोक्ताओं को हो रही है परेशानी | New India Times

जुन्नारदेव क्षेत्र में भारत सरकार का एक मात्र दूरसंचार विभाग से आम लोगों को विभाग से संबंधित कार्य कराने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार वर्किंग समय पर जाने पर भी कार्यालय बन्द ही रहता है। लोगों को विभाग से संबंधित कार्य एवं सिम कार्ड रिप्लेसमेंट कराएं जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कार्यालय से लोगों को न‌ई सिम कार्ड भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है साथ ही बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्या से भी जुझना पड़ता है। ऐसे में विभाग के आला अधिकारियों को संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई किया जाना चाहिए जिससे आम लोगों की समस्या का समाधान हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.