बड़ी मात्रा मे अवैध शराब के साथ महाराजपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

बड़ी मात्रा मे अवैध शराब के साथ महाराजपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

सागर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह द्वारा अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान में रात्रि करीब 1:50 बजे गति एवं रोड पेट्रोलिंग के दौरान महाराजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की फोर व्हीलर गाड़ी से अवैध शराब केसली देवरी में लाई जा रही है। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कु पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा महाराजपुर बस स्टैंड पर चेकिंग लगाकर केसली की तरफ से आ रही मारुति सियाज क्रमांक एमपी 49 सी 5528 एवं बिना नंबर की तूफान गाड़ी को रोका तो उसमें बैठे चार आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिन्हें पुलिस स्टाफ द्वारा पकड़ लिया गया।

बड़ी मात्रा मे अवैध शराब के साथ महाराजपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

आरोपियों से पूछताछ करने पर तूफान गाड़ी में बैठे चालक ने अपना नाम मनोज पिता बलराम मेहरा निवासी खमरिया, राजेश पिता डोमल विश्वकर्मा निवासी आमगांव करेली का होना एवं सियाज गाड़ी में बैठे आरोपी ने अपना नाम नितेश ठाकुर एवं राम महाजन चौकसे निवासी करेली होना बताया। गाड़ी की तलाशी करने पर तूफान गाड़ी में 17 पेटी देसी शराब कुल 850 शराब कीमत 70 हजार रुपये एवं सियाज गाड़ी में 8 पेटी देसी शराब कुल 400 पाव कीमत करीब 30 हजार रखी मिली एक बैग में 1 लाख रुपये एवं सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 118/20 धारा 34 2 आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। उक्त अवैध शराब पकड़ने में पुलिस टीम थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्रजीत सिंह यादव, हुकुम सिंह, आरक्षक नित्य प्रकाश, जितेंद्र परते, कुलवंत सिंह, उमाकांत मिश्रा, राजकुमार एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.