फ़िरोज़ खान, बारां(राजस्थान), NIT;
इस्लाम धर्म के संस्थापक हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (सल. ) की याद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अहले जमात ईदगाह कमेठी द्वारा निकाला गया। अहले जमात ईदगाह कमेठी के सेकेट्री फ़िरोज़ खान ने बताया की जुलूस मदरसा अनवारुल उलूम के वसीय मैदान से शुरू हुआ । जुलूस को को सदर रमजानी व् शहर काजी इस्हाक मोहम्मद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गोल चबूतरा, काजियों की मस्जिद, पुरानी सब्जी मंडी, रामदेव मोहल्ला, नसीब बाजार, प्रताप चौक बस स्टेंड, कोटा रोड नाका चुंगी, पेहट पाड़ा, नाइयों का चौक, सुभाष स्कूल, मदारपुरा मोहल्ला, अंता रोड, हरिजन बस्ती, होता हुआ वापस मदरसा अनवारुल उलूम के वसीय मैदान पर सम्पन्न हुआ। जहाँ सेकेट्री ने अहले जमात की ओर से पुलिस प्रसाशन व् मुस्लिम समाज का शुक्रिया अदा किया। वहीँ ईदगाह कमेठी की ओर से ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के सदर गयासुद्दिन अंसारी, नायब सदर इदरीस खान, नायब सदर शाहिद गहलोत, सेकेट्ररी सलीम सहारा का इस्तकबाल किया। वहीँ हाजी तथा पेश इमाम का भी इस्तकबाल किया गया।
जुलूस का जगह जगह मुस्लिम समाज ने फूलमालाओं से स्वागत किया तथा जगह जगह सबीलें लगायी गयी थी। कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मद्दे नज़र क़स्बे व ग्रामीण अंचलों के घरों पर हरे परचम लगाये गए थे और गलियों व सड़कों पर हरे रंग की चमकीली पन्नी की छालरें लगाई गई थीं। मस्जिदों को भी सजाया गया था। समूचा क़स्बा हरे रंग में रंगा हुआ था। सरकारी अध्यापकों की ओर से सबील लगाकर तबरुक का वितरण किया गया।
