अचानक कोविड केयर सेंटर जगसड़ पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अचानक कोविड केयर सेंटर जगसड़ पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज अग्रवाल के साथ कोविड केयर सेंटर जगसड- नकहा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में गहनता से पड़ताल की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक संक्रमित को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, सभी मूलभूत सुविधाएं हर संक्रमित व्यक्ति को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यहां भर्ती हर संक्रमित मरीज की प्रॉपर केयर होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी के साथ वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में डीएम ने बिंदुवार जानकारी हासिल की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में नियमित रूप से दिन में दो बार शौचालयों की साफ-सफाई अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि दिनोंदिन संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रही है उसी के अनुसार रणनीति के अनुसार चिकित्सीय संसाधनों के साथ-साथ बैड की संख्या बढ़ाई जाए।

इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी नकहा संतोष कुमार सिंह सहित कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article