झाबुआ जिला के थांदला में दो लोगों की हुई कोरोना से मौत | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला के थांदला में दो लोगों की हुई कोरोना से मौत | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में कोरोना ने कहर बरपाते हुए दो लोगों की जान ले ली ही है। दोनों ही पीड़ितों का अंतिम संस्कार थांदला में नहीं किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार थांदला सुतरेटी चौराहे पर टायर की दुकान लगाने वाले वृद्ध का निधन गुजरात के बड़ौदा के हॉस्पिटल में हुआ है तो दूसरे थांदला के ऋतुराज कॉलोनी के 62 वर्षीय वृद्ध का उपचार के दोरान इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में निधन हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पीड़ितों को थांदला नहीं लाया जा रहा है उनका अंतिम संस्कार उनके निधन स्थल पर ही किया जा रहा है।
थांदला नगर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इससे पहले थांदला नगर में कल 16 लोग पॉजिटिव पाए गए थे, वहीं आज सुबह दो लोगों की और पॉजिटिव आने की खबर मिली है जिनमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और उनकी पत्नी भाजपा प्रदेश मंत्री शामिल हैं। फिल्हाल उनका उपचार इंदौर की निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article