कोरोना से जंग जीत कर आये वरिष्ठ पत्रकार एवं अभिभाषक ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराया तिरंगा | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कोरोना से जंग जीत कर आये वरिष्ठ पत्रकार एवं अभिभाषक ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराया तिरंगा | New India Times

रिमझिम बारिश की ठंडी ठंडी फुहारों और खुशनुमा मौसम के बीच मेघनगर तहसील पत्रकार संघ, भारतीय पत्रकार संघ ने जनपद रोड पर स्थित पत्रकार भवन पर आजादी की 74 वीं वर्षगांठ पर झंडावंदन कर हर्षोल्लास के साथ देश की आजादी का जश्न मनाया। पत्रकार संघ के कार्यालय पर कोरोना से जंग जीत कर आए भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक एवं थांदला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सलीम शेरानी ने ध्वजारोहण किया। तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी ने समस्त पत्रकारों को इस अवसर पर बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं दी।
कोविड-19 के बीच शासन प्रशासन के नियमों की गाइड लाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पत्रकार भवन पर सभी पत्रकारों ने झंडा वंदन कर आजादी का जश्न मनाया एवं एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, पंकज बडोला, मूकेश मेहता, प्रेम बसोड़, सुनील डाबी, दशरथ सिंह कट्ठा, भूपेंद्र बरमड़लिया, निलेश भानपुरिया, निसार पठान, जाकिर शेख, अली, असगर बोहरा, अनूप भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार पुरषोत्तम प्रजापत के पुत्र मोहन प्रजापत सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article