वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

नामित हिस्ट्रीशीटर अब करेगें आस पड़ोस के गांव की निगरानी, यह पहल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निघासन कोतवाली क्षेत्र में शुरू की गई है जिसको लेकर सोमवार को एक बैठक कर हिस्ट्रीशीटरों के मोबाइल नम्बर व उनके सहयोगियों के सम्पर्क नम्बर एकत्र कर उनकी सूची बनाई गई है जिसके द्वारा नियमित उनसे गावों की जानकारी ली जाएगी। इस पहल से आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर बनाये रखने की भी योजना है। क्षेत्र के 86 गांवों से सम्बंधित 103 हिस्ट्रीशीटरों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कोतवाली निरीक्षक डी.के. सिंह ने बताया कि उन्हें अब अपने गांव सहित आस पास नजर बनाए रखनी होगी।अगर उनके इर्द गिर्द कोई भी घटना होती है तो वह भी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। यही नहीं उनकी जिम्मेदारी यह भी है कि उनके यहां कोई बाहरी व्यक्ति रुका है या घूम रहा है तो उसकी सूचना कोतवाली में दें। उनकी नजर में अगर कोई आपराधिक ऐसा कोई शख्स दिखाई दे जो कि किसी घटना में लिप्त है या किसी घटना की योजना बना रहा है तो उसकी भी जानकारी देकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में सभी मौजूद हिस्ट्रीशीटरों की सामूहिक फोटोग्राफी कराई गई।
