कहीं खुशी तो कहीं गम: वरिष्ठ पत्रकार सलीम शेरानी व डॉ उमेश जोशी कोरोना से जंग जीत कर लौटे घर, 4 नये पॉजिटिव मिलने से दहशत | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कहीं खुशी तो कहीं गम: वरिष्ठ पत्रकार सलीम शेरानी व डॉ उमेश जोशी कोरोना से जंग जीत कर लौटे घर, 4 नये पॉजिटिव मिलने से दहशत | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला, राणापुर, के लिए फिर से एक बुरी खबर अब आई है, स्वास्थ्य विभाग को मिली कोरोना जांच रिपोर्ट सैम्पलों की 4 लोग कोरोना पॉजिटिव आये, इसमें थांदला के 3 और राणापुर में 1 पॉजिटिव रिपोर्ट कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।
थांदला बीएमओ अनिल राठौड़ ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले 52 वर्षीय अनाज व्यापारी निवासी सरदार पटेल मार्ग वार्ड क्रमांक 6 जिनका निधन हो गया था की 25 वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं दूसरी ओर एक ही परिवार के दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं इसमे एक 58 वर्षीय है तो दूसरा 37 वर्षीय पुरुष है और रिश्ते में दोनों पिता-पुत्र हैं।
यह दोनों ही रघुनंदन मार्ग के निवासी है।
राणापुर में जवाहर मार्ग में एक 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। हालांकि पहले ही पूरा एरिया कन्टेंटमेंट जोन बना हुआ है।
झाबुआ जिले में कोरोना मरीजो की संख्या में होता इजाफा गंभीर चिंता का विषय है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.