समीर अहमद बागवान ने युवा कांग्रेस जिला बुरहानपुर महासचिव पद एवं कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

समीर अहमद बागवान ने युवा कांग्रेस जिला बुरहानपुर महासचिव पद एवं कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा | New India Times

समीर एहमद बागबान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिनांक 07 अगस्त 2020 को युवा कांग्रेस, बुरहानपुर जिला महासचिव के पद से और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। समीर ने कहा कि हम भारतीय संविधान के अनुसार सद्भाव आपसी भाईचारा के विचारों के साथ अपना जीवन जीते आए हैं। मैंने कांग्रेस के सर्वधर्म सम्मान, सद्भाव विचारधारा वाली सेक्यूलर पार्टी समझ कर जुड़ा था लेकिन मुझे बेहद अफसोस है कि जिस तरह से वर्तमान समय में कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं के बयान आ रहे हैं उस से साफ तौर पर जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी उन्हीं साम्प्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने वाली पार्टी निकली जो देश की गंगा जमुनी तहजीब को नष्ट कर धर्मनिरपेक्ष मानसिकता को नष्ट कर अल्पसंख्यक समाज के विरूद्ध साजिशों को खुलेतौर पर ऐलान करती है। इसलिए मैं युवा कांग्रेस जिला महासचिव बुरहानपुर के पद से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में अल्पसंख्यकों के हक़ अधिकार तालीम, तिजारत, तरक्की और भाईचारा और संगठित होने के मक़सद को लेकर मजबूती से काम कर रहे संगटन अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रियाज़ शेख़ समाजसेवी के साथ मैं बुरहानपुर के सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहूंगा और संगठन को मज़बूत करके लोगों का काम करूंगा। युवा नेता समीर अहमद बागवान आई टी सेल जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विकास कमेटी बुरहानपुर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.