घंसौर मे 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर लगेगा अर्थदण्ड | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

घंसौर मे 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर लगेगा अर्थदण्ड | New India Times

जिला मुख्यालय सिवनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ग्राम पंचायत घंसौर की कमानिया गेट के पास जैन परिवार में 2 कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले हैं जिसमें एक महिला एक पुरुष है और दोनों पति-पत्नी हैं। जिसके बाद घंसौर सहित आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

8 अगस्त की शाम 7:00 बजे घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ भारतीय सोकेसरिया के द्वारा इसकी पुष्टि की गईं हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों को जिला अस्पताल सिवनी भेजा रहा है और वार्ड क्रमांक 19 कमानिया गेट उनके घर के आसपास की दुकानें 3 दिन के लिए बंद कर दी जाएंगी। घंसौर में और भी तरह-तरह की बातें चल रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित आ रही पटवारी पंचायत सचिव के द्वारा जानकारी दी गई है।

जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाँ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम के लिए व्यवसायिक प्रतिष्ठितनों में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने हेतु आवश्यक उपायों को न अपनाने वाले दुकानदारों पर प्रथम समय न्यनूतम 100 रुपये एवं अधिकतम 200 रुपये जुर्माना लगाए जाने इसी तरह मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों को भी न्यूनतम 100 एवं अधिकतम 200 रुपये का अर्थदण्ड आरोपित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.