सत्येंद्र बडकुल ने देवरी नगर पालिका सीएमओ को वितरण हेतु प्रदान किये गये 1000 फेस मास्क | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सत्येंद्र बडकुल ने देवरी नगर पालिका सीएमओ को वितरण हेतु प्रदान किये गये 1000 फेस मास्क | New India Times

कोरोना संक्रमण के चलते शुरुआती दौर से ही कोरोना वारियर्स की भूमिका में शासन प्रशासन के साथ मिलकर समाज सेवा कर रहे नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी सत्येंद्र बड़कुल के द्वारा नगर एवं देवरी क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। इनके द्वारा किए जा रहे जन सेवा कार्य को लेकर लोगों के द्वारा प्रशंसा की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद करना राहगीरों को भोजन कराना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना, फेस मास्क एवं सैनिटाइजर, वितरण करना ऐसे तमाम कार्य इनके एवं सहयोगी द्वारा लगातार किए जा रहे हैं जिसके चलते देवरी नगर पालिका सीएमओ को 1000 मास्क लोगों को वितरण करनी हेतु प्रदान किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.