अलीराजपुर जिले में फिर मंडराने लगा कोरोना का खतरा, 10 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले में फिर मंडराने लगा कोरोना का खतरा, 10 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव | New India Times

आलीराजपुर जिले में फिर कोरोना संक्रमण से हड़कंप मचा हुआ है। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों के निकलने से लोग डरे और सहमे हुए हैं। आज भी 10 ओर नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
जिला कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहा कि लिए गए लोगों के सैम्पलों की आई रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, इनमें कट्ठीवाड़ा रोड भाबरा के 3-3, मेहंदीया रोड़ भाभरा के जोबट शिव मार्ग के 2, मोरजी सिंधी फलियां, एमजी रोड आलीराजपुर, साकडी फलियां के 1-1 लोग शामिल हैं।

इन सभी को आईसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है।
कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने जिलेवासियों से अपील की है कि आप सभी घरों में रहें, बेवजह घर से बाहर न निकलें
क्योंकि कोरोना का खतरा अब भी आपके शहर पर मंडरा रहा है। मास्क का उपयोग करें। सेनेटाइजर से बार -बार हाथ धोएं और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखें।
इसी के साथ एक और महत्वपूर्ण अपील जनता से की है कि कोई भी व्यक्ति अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छिपाए नहीं, सभी आगे आकर अपनी ट्रेवल हिस्ट्री प्रशासन को बताएं और जरा भी आपको ऐसा लगे कि आपको बुखार, सर्दी-जुकाम या कोरोना के मिलते-लक्षण आप में हैं तो अपने सेम्पल देकर जांच कराएं और आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रशासन का सहयोग करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.