वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

रामजन्म भूमि पूजन के दिन मां सीता को लेकर भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई, पोस्ट में बेहद अशोभनीय शब्दों को देखकर सैकड़ों लोग कोतवाली मोहम्मदी जा पहुंचे। जहां हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष सागर कपूर ने प्रार्थना पत्र देकर फेसबुक आईडी पर हिंदू समाज की भावनाओं को भड़काने की नियत से भड़काऊ पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। मामले के संबंध में पत्र संजय त्यागी से जानकारी चाहिए तो बताया मिले प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है, नामजद लोगों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है लेकिन प्रयास जारी है, जल्द सफलता मिलेगी।
