पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्ती बरतने के दिए निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्ती बरतने के दिए निर्देश | New India Times

धौलपुर जिले के समस्त वृत्ताधिकारियों एवं थाना अधिकारियों की पुलिस लाइन के कॉन्फ्रेंस सभागार में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए बैठक ली। बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों को आवशयक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क या अन्य तरीकों से चेहरा ढंका नहीं मिलने पर अर्थदण्ड अधिकतम 100 रुपए, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर अर्थदण्ड अधिकतम 100 रुपए, सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक विचरण या सोशल डिस्टेंसिंग के सिद्धांत का उल्लंघन करते पाये जाने पर अर्थदण्ड प्रति व्यक्ति 200 रुपए से दंडित किया जाए। भीड़-भाड़ न होने दें और अनावश्यक नहीं घूमने दें। व्यापारियों से निर्धारित समयावधि में दुकान का संचालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसका पालन नहीं करने पर प्रथम बार में 500 रुपए, दुसरी बार में 1000 रुपए इसके बाद भी पुनरावृत्ति होने पर दुकान संचालन की छूट समाप्त की जाए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से कराना है। सभी वर्गों और आम जनता कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से बचाव के लिए लोगों से 6 फुट दूरी अर्थात फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलने पर मास्क या गमछा अवश्य लगाएं।
साबुन या हैण्डवाश से हाथ धोते रहें। अपने हाथों से आंख, नाक और मुंह को नहीं छुए। अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का उपयोग करें। व्यापारियों, ग्राहकों को भी मास्क या गमछा अनिवार्य रूप से लगाने को कहें। दुकान परिसर में भीड़-भाड़ कतई नहीं होने दें। व्यापारियों से ध्यान रखवाया जाए कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान और दुकानों में अनिवार्य रूप से गोल घेरा बनाकर नागरिकों और ग्राहकों के बीच पर्याप्त दूरी तय की जाए। इंतजार करने वाले ग्राहकों के लिए आवश्यकतानुसार कुर्सी, पानी, छाया आदि का इंतजाम किया जाए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने जिले की सभी पुलिस अधिकारियों की अलग बैठक लेते हुए जिले में अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर मजबूत नकेल कसने के लिए अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए इसके अलावा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को प्रभावी गस्त और नाकेबंदी करने तथा हार्डकोर अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ शक्ति से कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम रक्षा दल बनाने की प्रक्रिया को इस माह पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा, अपराध सहायक मुरारी सिंह मीणा, पुलिस निरीक्षक सहित जिले के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.