शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 25 से ज्यादा लोग घायल | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 25 से ज्यादा लोग घायल | New India Timesमध्यप्रदेश के विदिशा जिले में खाना बनाते समय अचानक शादी समारोह में एक गैस सिलेंडर फट पडा जिससे 25 से ज्यादा लोग आग के चपेट में आ कर घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात बंधन गार्डन रामलीला रोड में यह हादसा पेश आया है। हादसे में महिला, बच्चे भी घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधा दर्जन से अधिक घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अनिल सुचारी, एएसपी संजीव सिन्हा, विधायक कल्याणसिंह दांगी एवं कांग्रेस नेता शशांक भार्गव जिला अस्पताल पहुंच गए थे। कलेक्टर सुचारी ने बताया कि घायलों को इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 6 घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।
हादसे की खबर लगते ही घायलों का हाल जानने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हमीदिया अस्पताल पहुंचे।सीएम ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए। विदिशा में आग से झुलसे गंभीर घायलों को 50 हजार और साधारण को 25 हजार रुपये की राहत राशि दी जाएगी। शादी कार्यक्रम की व्यवस्था सरकार करवाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article