अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश के जिला बड़वानी के ग्राम मोहिपुरा शनिवार सुबह एक लड़के ने गांव की ही रहने वाली एक 16 वर्षीय यूवती को दराते से गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसे 100 डायल से शा.प्रा.स्वा. केंद्र अंजड पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल बड़वानी रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लड़की अपनी माँ अनिता बाई पति जितेंद्र जाती भील निवासी मोहिपुरा के साथ खेत मे जा रही थी तभी आरोपी महेंद्र पिता कालू जाती मानकर 26 वर्ष ने पुरानी बात को लेकर दोनों माँ बेटी के साथ गाली गलौज करने लगा उसकी माँ द्वारा माना करने पर उसने लड़की पर दराते से हमला कर दिया बीच-बचाव करने आई माँ को भी चोट लगी तब उसने चिल्ला चोट मचाना शुरू किया तभी लड़की का काका भी पहुच गया और उसने लड़की को आरोपी से छुड़ा कर 100 डायल को फोन किया इस बीच आरोपी महेंद्र उक्त लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था । 100 डायल ने मौके पर पहुच कर घायल लड़की एवं आरोपी महेंद्र को लेकर शा.प्रा.स्वा. केंद्र पहुची आरोपी को थाने ले जाया गया व लड़की का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी ने लड़की को दराते से कई जगह चोट पहुंचाई है। उसने लड़की के पीठ पर कई वार किए। ज्ञात हो कि उक्त आरोपी पहले भी उक्त लड़की से छेड़खानी कर चुका हैं व अंजड थाने में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपी महेंद्र से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उसने लड़की से प्यार होना बताया व कहा कि में उससे प्यार करता हूं व उससे शादी करना चाहता हूं लेकिन लड़की के माँ-बाप उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं तभी मेने यह कदम उठाया।
अंजड पुलिस ने फरियादी मां अनिता बाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी महेंद्र के खिलाफ धारा 294, 324 एवं 506 में मुकदमा कायम कर लिया व आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
