संस्था के संकल्प कोई भूखा ना सोए में विशेष सहयोग करने के लिए कई हस्तियों को किया गया सम्मानित | New India Times

संदीप शुक्ला/बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

संस्था के संकल्प कोई भूखा ना सोए में विशेष सहयोग करने के लिए कई हस्तियों को किया गया सम्मानित | New India Times

कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव एवं रोकथाम एवं जरूरतमंदों के लिए हर संभव मदद करने हेतु सदैव प्रयासरत पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता जी का गौरवशाली सामाजिक संस्था परिवार ने आभार व्यक्त कर आभार पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही पूर्व पार्षद श्रीमती विद्या देवी कौरव के निवास पर भी जाकर संस्था परिवार ने आभार व्यक्त कर आभार पत्र देकर सम्मानित किया।

संस्था के संकल्प कोई भूखा ना सोए में विशेष सहयोग करने के लिए कई हस्तियों को किया गया सम्मानित | New India Times

गौरवशाली सामाजिक संस्था के संकल्प कोई भूखा ना सोए में विशेष सहयोग करने हेतु श्रीमती सुनीता सिंह तोमर जी का आभार व्यक्त कर आभार पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं संस्था परिवार का विस्तार करते हुए श्रीमती सुनीता सिंह तोमर जी को वार्ड 53 का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत कर नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संस्था के उद्देश्य एवं संकल्प अनुसार जरूरतमंदों को आज भी राशन सामग्री वितरित कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के संरक्षक इंजीनियर विजय शर्मा, संरक्षक श्याम श्रीवास्तव, अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, सचिव वासुदेव मिश्रा, सह सचिव अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव, वार्ड अध्यक्ष श्रीमती रानी विश्वकर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article