रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुस्लिम समाज के लोगों ने कोरोना महामारी को देखते हुए और शासन-प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए परंपरा अनुसार आज शनिवार को कुर्बानी का त्योहार ईद उल अज़हा (बकरा ईद) सादगी के साथ विशेष नमाज़ अदा कर एवं खुतबे का वाचन कर घरों में मनाया। सभी समाजजनों ने घर में सुरक्षित रह कर त्योहार मनाया। घरों पर ही नमाज अदा कर कुर्बानी की गई।
नमाज के बाद थोड़ी खुशी जाहिर करते हुए मुल्क में अमन चैन भाईचारा कायम रहे इसलिए दुआए खैर की गई। मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में नहीं गए बल्कि अपने-अपने घरों में ईद की नमाज़ अदा की।
समाजजनों ने एक-दूसरे से गले एवं हाथ नहीं मिलाते हुए दूर से ही सलाम दुआ कर के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद उल अज़हा की बधाई देने के साथ सोशल नेटवर्क फेसबुक और व्हाट्सएप, ट्विटर के माध्यम से एक दूसरे को बधाई संदेश दिया।
