धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने 52 किग्रा गांजा पकड़ने वाले ट्रैफिक कर्मी सुरेंद्र कानि. को कार्यालय में बुलाकर किया पुरस्कृत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने 52 किग्रा गांजा पकड़ने वाले ट्रैफिक कर्मी सुरेंद्र कानि. को कार्यालय में बुलाकर किया पुरस्कृत | New India Times

धौलपुर पुलिस पूरी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रही है। धौलपुर पुलिसकर्मियों की सजगता का एक जीवंत उदाहरण गुरुवार देर शाम देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया है कि गुरुवार देर शाम को ड्यूटी के बाद घर जा रहे ट्रैफिक कर्मी सुरेंद्र शर्मा को एक टेंपो में दो संदिग्ध युवक बैठे हुए दिखाई दिए जिस पर पुलिस कर्मी ने टेंपो को रुकवाया तो दोनों युवक कर्मी को धक्का देकर भाग निकले। मामले को लेकर ट्रैफिक कर्मी सुरेंद्र ने पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत को सूचना दी, जिस पर ट्रैफिक प्रभारी परमजीत सिंह मय टीम मौके पर रवाना किए, जिन्होंने टेंपो में रखे सामान की जांच-पड़ताल की। ट्रैफिक पुलिस को टेंपो में करीब 52 किलो गांजा मिला है और जिसके सम्बन्ध में थाना निहालगंज पर अभियोग संख्या 254/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर मुल्जिमों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने दिनांक 24.07.2020 को यातायात कर्मी सुरेंद्र शर्मा कानि. की कर्तव्यनिष्ठा, सजगता और मेहनत को देखते हुए उसके उत्साहवर्धन एवं हौंसला अफजाई के लिए कार्यालय में बुलाकर 1100 रुपये के पारितोषिक से पुरस्कृत किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने यातायात कर्मी सुरेंद्र शर्मा कानि. के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसका कार्य जिले के अन्य पुलिसकर्मियों के लिए अनुकरणीय है, पुलिसकर्मियों को सदैव सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रभारी यातायात शाखा परमजीत सिंह उप निरीक्षक, प्रदीप भास्कर हैड कानि. योगेन्द्र हैड कानि. सहित अन्य यातायात कर्मी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article