मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना: आत्मनिर्भर भारत की राह पर स्थापित किया खुद का व्यवसाय | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना: आत्मनिर्भर भारत की राह पर स्थापित किया खुद का व्यवसाय | New India Times

‘जिदंगी’ इसे सर्वक्षेष्ठ बनाने का मौका ईश्वर ने हमें ही दिया है। इस वाक्य को चरितार्थ कर रहे हैं ग्राम नशीराबाद निवासी श्री सावंत कुमार पाटील। शुरूवाती दौर पर अपनी कमजोर परिस्थितियों से लड़कर एक मजबूत एवं संपन्नता की ओर बढ़ने की यह कहानी है। हम बात कर रहे हैं बुरहानपुर के एक ऐसे सफल उद्यमी की जिसने मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के तहत स्वयं के व्यवसाय के साथ-साथ औरों को भी रोजगार दे रहा है। सावंत कस्टम हायरिंग व्यवसाय प्रारंभ कर अन्य लोगों को भी रोजगार देकर दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत के रूप में सामने आये हैं।
श्री सावंत पाटील बताते हैं कि यह व्यवसाय प्रारंभ करने के पूर्व में हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। एक दिन मुझे कहीं से मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना की जानकारी मिली जिसके बाद मैंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। जिसके बाद मेरा प्रकरण तैयार कर बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा में प्रेषित किया गया। बैंक द्वारा मुझें 15 लाख रूपये का ऋण दिया गया। जिसके बाद मैंने स्वयं का कस्टम हायरिंग का व्यवसाय स्थापित कर लिया है। इस व्यवसाय से 4 लोगों को भी रोजगार मिल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article