यूरिया की किल्लत से किसान परेशान | New India Times

मोहम्मद मुजम्मिल/मोहम्मद जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

यूरिया की किल्लत से किसान परेशान | New India Times

यूरिया की किल्लत से विधानसभा क्षेत्र के किसान बुरी तरह से हलकान हैं। खेतों में बोई गई फसल यूरिया के अभाव में प्रभावित हो रही है। समय पर खाद नहीं देने के कारण उत्पादन में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं पौधों की वृद्धि भी रुक गई है जिसका असर किसानों को आर्थिक रूप से भी पड़ेगा। स्थानीय खाद बीज भंडार व्यापारी द्वारा एक आधार कार्ड पर एक बोरी यूरिया का वितरण किया जा रहा है जबकि किसानों को अधिक बोरी की आवश्यकता है लेकिन व्यापारियों द्वारा सिर्फ एक ही बोरी दी जा रही है। यूरिया लेने के लिए किसानों को लंबी कतारों में खड़े होकर घंटों इंतजार भी करना पड़ रहा है। यूरिया खाद को लेकर क्षेत्र के किसान हलकान एवं परेशान हैं। किसानों को भरपूर रूप से यूरिया उपलब्ध नहीं हो रही है जिसके चलेते किसानों में रोष व्याप्त है। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण जिले में जगह जगह धरना प्रदर्शन किया गया। उसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा आज तक कोई समुचित व्यवस्था नहीं बनाई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.