मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर की समीपस्थ ग्राम पंचायत दातलावादी के निडर निर्भीक और जुझारू पत्रकार मो.रफीक खान (अन्नू भाई) को वर्तमान में जारी कोरोना संक्रमण कोविड-19 के दौरान समाज को जागरूक करते हुए अपनी कलम से लगातार एक कोरोना वारियर्स की अहम भूमिका निभाने पर जस्टिस फॉर छाबड़ा जी non-political ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा कोरोना वारियर्स के सम्मान पत्र से नवाजा गया। अन्नू भाई को मिले इस सम्मान पत्र के लिए उन्हें पत्रकार साथियों सहित जनप्रतिनिधियों, नगर एवं ग्राम वासियों से लगातार शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।
