लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने कुंभी विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत परेली में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने कुंभी विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत परेली में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश | New India Times

लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने कुंभी विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत परेली में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश मातहतों को दिए। कमिश्नर मुकेश मेश्राम, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, सीडीओ अरविद कुमार सिंह, डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रधान विजेंद्र पटेल के साथ प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, नव निर्मित मुक्तिधाम, तालाब एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जैम अली के घर कोविड 19 सर्वे को परखा तथा स्वास्थ्य कर्मियों की समस्या सुनते हुए उनको काम करने के तौर तरीकों के गुर भी बताए। मुक्तिधाम में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने कुंभी विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत परेली में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश | New India Times

पौराणिक शिवालय में कमिश्नर ने टेका मत्था मंडलायुक्त लखनऊ मंडल एवं जिले के नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम शुक्रवार को डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी पूनम के साथ लाव लश्कर सहित गोला पहुंचे। जहां उन्होंने नगर पालिका परिषद पहुंचकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल से विकास कार्यों व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही आगंतुक रजिस्टर, कोविड हेल्प डेस्क की पड़ताल करते हुए कोरोना से बचाव की बारीकियों के बारे में बताया तथा लोगों में साफ-सफाई के लिए जागरूकता के उद्देश्य से डस्टबिन का वितरण किया। इसके बाद उनका काफिला भारत भूषण कॉलोनी पहुंचा। जहां उन्होंने वार्ड सभासद नानक चंद वर्मा से बात चीत करते हुए साफ सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा सफाई कर्मियों को मास्क, ग्लब्स आदि नियमित रूप से पहनने के निर्देश दिए। वहीं मुहल्ले के लोगों को भी मास्क पहनने व अपने घर मकान के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए कहा। सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं की सुरक्षा किट के साथ नालियों की गंदगी व गंदे जल भराव व स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए। इसके बाद उनका काफिला पौराणिक शिव मंदिर पहुंचा। जहां अधिकारियों ने विधि विधान से भगवान आशुतोष का पूजन अर्चन कर मत्था टेका। यहां से अधिकारियों ने कोतवाली गोला पहुंचकर कोरोना बचाव के लिए बनाए आगंतुक काउंटर कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए पल्स जांचने वाली मशीन से अपना परीक्षण करते हुए कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए जागरूकता व बचाव संबंधी जानकारी दी। अधिकारियों ने कोतवाली के नवनिर्मित कार्यालय भवन के निरीक्षण के साथ सदर चौराहों पर लगे सीसी कैमरों की व्यवस्था की पड़ताल करते हुए संतोष व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.