ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड/यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर इनके निवास स्थान राजगृह बंगले पर अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ और पथराव की घटना को लेकर राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों की ओर से कड़ी निंदा की जा रही है साथ ही कार्यवाही की मांग भी की जा रही है। इसी बीच इस घटना में शामिल लोगों पर कठोर कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग पुरोगामी युवा ब्रिगेड उमरखेड शहर कमिटी की ओर से तहसीलदार को ज्ञापन देकर की गई है। ज्ञापन देते समय शहर उपाध्यक्ष विश्वजीत गवळे, आकाश रुडे, नितेश राठौड, अथर खतीब, अतीश वटाने, मुसब्बीर अली अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
