सीएमएचओ धार द्वारा किया गया ब्लॉक तिरला स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण व ब्लॉक के गांव में भ्रमण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सीएमएचओ धार द्वारा किया गया ब्लॉक तिरला स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण व ब्लॉक के गांव में भ्रमण | New India Times

मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी जिला धार के द्वारा ब्लॉक तिरला का निरीक्षण किया गया। ग्राम चाकल्या, भूति बावड़ी, सियारी, पी एच सी पर्वतपुरा व पी एच सी पर्वतपुरा सतीपुरा का भ्रमण किया गया। ब्लॉक तिरला के अन्तर्गत समस्त ग्रामो का आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दल द्वारा 1 जुलाई से 15 तक चलाया जा रहे किल कोरोना अभियान के तहत घर-घर जाकर सर्वे किया जावेगा। सर्वे के दौरान पाए जाने वाले डेंगू,मलेरिया, सर्दी-खाँसी, बुखार, चीकनगुनिया व कोरोना लक्षण वाले संभावित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण जांच दल ए एन एम व एम पी डब्लू के द्वारा जांच की जा कर इन मरीजो की जांच हेतु सी एच सी तिरला अथवा भोज हॉस्पिटल धार भेजा जावेगा।सर्वे निरीक्षण टीम में cmho धार डॉ आर सी पनिका व bmo तिरला डॉ अशोक कुमार पटेल ,बी पी एम अमर सिंह देवल ,इन सभी के द्वारा किल कोरोना का सर्वे निरीक्षण किया गया। डाॅ. पनिका सीएमएचओ धार ने सीएचसी तिरला का निरीक्षण व बीएमओ डाॅ. अशोक कुमार पटेल व बी. पी. एम देवल के साथ तिरला के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर किल कोरोना अभियान की जानकारी, एएनसी व छूटे बच्चों की जानकारी ली।पर्वतपुरा के नवीन भवन का अवलोकन सतीपुरा पीएचसी के उन्नयन हेतु निर्देश दिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.