भोपाल कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े ने आमजनता की सुनवाई के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े ने आमजनता की सुनवाई के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर | New India Times

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री तरुण कुमार पिथोड़े ने नागरिकों की सहूलियत और आमजनों की जनसुनवाई के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। व्हाट्सएप नंबर 94258-88585 और मेल आई डी dmbhopal@mp.gov.in पर अपनी समस्या, परेशानी और अन्य आवेदन कर सकते हैं। इस पर प्राप्त संबंधित आवेदनकर्ता के आवेदन पर सुनवाई और कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण कर संबंधित को अवगत भी कराया जायेगा। अब शहर के आम नागरिक उक्त व्हाट्सएप नंबर पर आवेदन में नाम, पता, मोबाइल नंबर और समस्या लिखकर व्हाट्सएप पर भेज सकते है। जिस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी और संबंधित को उस कार्रवाई का जबाव भी दिया जायेगा। कलेक्टर श्री पिथोड़े द्वारा सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन कराने और आमजनों की सहूलियत के लिए यह व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। नागरिक, बड़े बुजुर्ग, वरिष्ठ जन अब घर बैठे अपनी शिकायतों, परेशानियां और अन्य कार्यों को व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से पहुंचा कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.