फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

कोतवाली नीमगांव क्षेत्र के गांव पिपरिया में एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ पाया गया है। सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने कोतवाली नीमगांव में तहरीर देकर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगा कर कार्यवाही की मांग की है।

कोतवाली नीमगांव के गांव पिपरिया निवासी कपिल कुमार यादव की पत्नी रीमा यादव आयु 22 का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता पाया गया जिस पर मृतक के पति ने थाने पर सूचना कर दी तथा फंदे पर लटक कर जाने दे की बात बतायी। घटना की सूचना मिलते ही नीमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी तथा नवविवाहिता के शव को नीचे उतरवा कब्जे में ले लिया तथा पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जनपद सीतापुर के कस्बा हरगांव निवासी मृतक महिला के परिजन मौके पर पहुंच गये तथा ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मार कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते कोतवाली नीमगांव पर तहरीर दी। तहरीर मृतक महिला के भाई रोहित यादव ने दी है तथा पति सहित अन्य कई लोगों को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है तथा आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

By nit