मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना के 198 नए मामले सामने आने के बाद अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या हुई 10641, प्रदेश में जुलाई में भी बंद रहेंगे स्कूल | New India Times

रहीम शेरानी, झाबुआ/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना के 198 नए मामले सामने आने के बाद अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या हुई 10641, प्रदेश में जुलाई में भी बंद रहेंगे स्कूल | New India Times

मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना के 198 नए मामले सामने आने के बाद अब प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 10641 हो गई है जबकि आज 178 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम 6 बजे तक कुल एक्टिव मामलों की संख्या 2817 पहुंच गई है। प्रदेश में आज 178 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 7377 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं आज 7 कोरोना संक्रमितों की जान गई है। अब तक प्रदेश में कुल 447 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस अब प्रदेश के सभी 52 जिलों में पहुंच चुका है।

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए जुलाई में भी बंद रहेंगे स्कूल

देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए स्कूल-कॉलेज जुलाई में बंद करने का फैसला लिया जा चुका है। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी जुलाई में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने और हालातों को देखते हुए अगस्त में स्कूल-कॉलेज खोलने की बात मुख्यमंत्री बघेल ने कही है। अब मध्यप्रदेश में भी स्कूल जुलाई में नहीं खुलेंगे। स्व सहायता समूह से बातचीत के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी कहा कि प्रदेश में जुलाई में भी स्कूल बंद ही रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि जून के अंत में इसको लेकर एक बैठक होगी। इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग 30 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ शैक्षणिक संस्थाओं में छुटि्टयां घोषित कर चुका था। इसमें छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी अवकाश दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article