संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शहर के रोट्रेक्ट क्लब ऑफ ग्वालियर रीगल द्वारा स्टार्टअप वेबिनार का आयोजन जूम पर किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में चायसुट्टाबार के संस्थापक अनुभव दुबे मौजूद रहे। जिसमें उन्होंने अपनी स्टार्टअप यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि 3 लाख से शुरु हुआ स्टार्टअप आज 100 करोड़ टर्नओवर पर पंहुच गया है। इंदौर से आज भारत के 50 से ज्यादा शहरों में चायसुट्टाबार की फ्रेंचाइजी खुली हुई है इसके बाद नेपाल, दुबई के साथ दूसरे गल्फ देशों में खोलने की योजना है। ईकोफ्रेंडली कुल्हड़ में चाय पिलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का भी विरोध कर रहे हैं। आज चायसुट्टाबार द्वारा 1000 से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे दुबे ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और लगन के साथ कार्य करते रहें। वेबिनार का संचालन मानसी चौहान ने और आभार प्रकट क्लब अध्यक्ष आकाश बरूआ ने किया। इस मौके पर क्लब के भूपेंद्र राजपूत, सत्यम गर्ग, पूनम सिंह, प्रीति भट्ट खूशबू अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
