कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने रेल्वे स्टेशन पर बच्ची तक दूध पहुंचाने वाले आर.पी.एफ जवान को नगद राशि एवं मोमेंटो भेंट कर किया सम्मान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने रेल्वे स्टेशन पर बच्ची तक दूध पहुंचाने वाले आर.पी.एफ जवान को नगद राशि एवं मोमेंटो भेंट कर किया सम्मान | New India Times

राजाधीन भोपाल के कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद द्वारा रेल्वे स्टेशन पर बच्ची तक दूध पहुंचाने वाले आर.पी.एफ जवान को नगद राशि एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद नें कहा कि लाॅक डाउन के समय भोपाल रेल्वे स्टेशन से गुज़रने वाली ट्रेन में मां के साथ बैठी हुई 03 वर्षीय बच्ची जो कि डेढ़ दिन से भूखी बैठी थी वहीं पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान श्री इंदर सिंह यादव को जब बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बच्ची भूखी है, उसी समय श्री इंदर सिंह यादव दूध लेने के लिए गए इतने में ट्रेन चलने लगी तो इंदर सिंह यादव ने दौड़ कर दूध का पैकेट बच्ची की मां तक पहुंचा कर अपने फर्ज को अंजाम दिया। आज इनको सम्मानित किया गया। आज आरिफ मसूद फैन्स क्लब के अध्यक्ष अब्दुल नफीस के कर कमलों द्वारा आर.पी.एफ जवान श्री इंदर सिंह यादव को पुष्प भेंट कर नगद राशि एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित विधायक आरिफ मसूद जी की ओर से किया गया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद शाहवर मंसूरी, मो. ज़फल सहित अन्य लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर आरिफ मसूद फैन्स क्लब अध्यक्ष अब्दुल नफीस ने कहा कि आज विधायक आरिफ मसूद जी की तरफ से आर.पी.एफ जवान श्री इंदर सिंह यादव जी का सम्मान आर.पी.एफ. थाने में किया गया। जिस तरह से इंदर सिंह जी ने मानवता का धर्म निभाते हुए इंसानियत की मिसाल क़ायम की है वह सराहनीय है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.