जयगुरुदेव संस्था बनी गरीबों की मसीहा, मिटाई जरूरतमंदों की भूख | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

जयगुरुदेव संस्था बनी गरीबों की मसीहा, मिटाई जरूरतमंदों की भूख | New India Times

जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा ने लाॅकडाउन के दौरान अपने किचन सेंटर से 76 दिनों में बारह लाख पन्द्रह हजार पैकेट बाँटकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। अखिल भारतीय स्तर पर सम्बद्ध जयगुरुदेव संगतों ने इस बीच करोड़ों पैकेट बाँटे। संस्था प्रमुख पंकज महाराज ने कहा कि भूखों की भूख मिटाने की सेवा का मौका मिला, हमने अपना कर्तव्य निभाया, भूखे-प्यासों की सद्भावनायें हमारी संस्था के मिशन को आगे बढ़ाने में साहस देगी। संस्था के महामंत्री बाबूराम यादव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग से पलायन करते भूखे-प्यासे प्रवासी मजदूरों एवं उनके बिलखते, भूख से तड़पते बच्चों को देखकर, हाइवे पर रोटी बाँटने की सेवा शुरु की गई, बाबा जयगुरुदेव कम्युनिटी किचन सेंटर के 76 दिन तक भोजन पैकेट बाँटे है। संस्था के महामंत्री ने कहा कि जयगुरुदेव संस्था बनी गरीबों की मसीहा, संस्था ने मिटाई जरूरतमंदों की भूख।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.