थाना निशातपुरा पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवरात व 5 चोरी की मोटरसाईकिल समेत कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का मशरुका किया बरामद | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना निशातपुरा पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवरात व 5 चोरी की मोटरसाईकिल समेत कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का मशरुका किया बरामद | New India Times

पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल (शहर) इरशाद वली द्वारा अपराधों पर नियंत्रण व रोकथाम एवं अपराधियों की पतारसी हेतु निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों कें पालन में पुलिस अधीक्षक उत्तर शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 दिनेश कुमार कौशल के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विगत दिनों अपराधों पर नियंत्रण व रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान के परिणाम स्परूप दिनांक 04.06.2020 को थाना निशातपुरा पर मुखविर द्वारा सूचना मिली की करोंद पीपल चोराहा पर दो लडके पल्सर मोटर साईकिल हैं जो सोने के जेवरात सुनार की दुकान में बेचने की फिराक मे खडे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान थाना निशातपुरा द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम में उनि. रतन सिंह परिहार, सउनि जोगेंद्र नेगी , प्र आर.533 जशवंत चंदेल आर.2933 सतीश बघेल, आर.3496 अमित पाल आर.571 भरत शर्मा, आर.2727 हरिशंकर को शामिल किया गया ।

टीम द्वारा मुखविर द्वारा बताये गये स्थान पीपल चोराहा पर पहुंचकर घेराबंदी कर पल्सर क्रमांक MP-04 QW-0301 पर बैठे दो व्यक्तियों को गाड़ी सहित पकड़ा और नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम 1- सोनू कुशवाह पिता ओम प्रकाश कुशवाह उम्र 20 साल निवासी ग्राम अहमद मेला बाग थाना अहमदपुर जिला सिहोर हाल रुसल्ली मस्जिद के पास रामचरण का किराये का मकान करोंद थाना निशातपुरा भोपाल, 2- रोहित जैन पिता चकरेश जैन उम्र 19 साल निवासी देवकी नगर दुर्गा मंदिर के पास करोंद थाना निशातपुरा भोपाल का होना बताया उक्त दोनो आरोपियों को थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा थाना क्षेत्र एवं दीगर थाना क्षेत्र से नकबजनी की घटना करना तथा भोपाल शहर के अलग अलग स्थानो से 05 मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया । दोनो आरोपी चोरी का सामान आपस मे बांट लेते व मोटर साईकिल को अपने घर मे छुपाकर रखकर बाद मे बेचते थे। दोनो आरोपियों से नकबजनी एवं वाहन चोरी से कुल 4 लाख 50 हजार रुपया कीमत का मशरुका बरामद किया गया ।

प्रकरण मे पूछताछ के दौरान आरोपी सोनु कुशवाह व रोहित जोशी द्वारा थाना निशातपुरा क्षेत्र से नकबजनी, चोरी एवं मोटर साईकिलों को थाना छोला मंदिर मंगलवारा, तलैया, थाना निशातपुरा क्षेत्र से चुराया जाना बताया।

आरोपियों का विवरण

1- सोनू कुशवाह पिता ओम प्रकाश कुशवाह उम्र 20 साल निवासी ग्राम अहमद मेला, बाग थाना अहमदपुर जिला सिहोर हाल रुसल्ली मस्जिद के पास रामचरण का किराये का मकान करोंद थाना निशातपुरा भोपाल। 2- रोहित जैन पिता चकरेश जैन उम्र 19 साल निवासी देवकी नगर दुर्गा मंदिर के पास करोंद थाना निशातपुरा भोपाल।

आपराधिक रिकार्ड-

1- सोनू कुशवाह पिता ओम प्रकाश कुशवाह उम्र 20 साल निवासी ग्राम अहमद मेलाबाग थाना अहमदपुर जिला सिहोर हाल रुसल्ली मस्जिद के पास रामचरण का किराये का मकान करोंद थाना निशातपुरा भोपाल

1- 175/13 धारा 294,323,506,34 भादवि. अहमदपुर सिहोर
2- 246/17 धारा 457,380 भादवि. अहमदपुर सिहोर
3- 186/18 धारा 363,376 भादवि. ¾ पाक्सो एक्ट निशातपुरा भोपाल
4- 891/19 धारा 380 भादवि. निशातपुरा भोपाल
5-1086/19 धारा 380 भादवि. निशातपुरा भोपाल
6- 252/20 धारा 379 भादवि. निशातपुरा भोपाल
7- 503/20 धारा 457,380 भादवि. निशातपुरा भोपाल
8- 101/20 धारा 379 भादवि. छोला मंदिर भोपाल
9- 214/20 धारा 379 भादवि छोला मंदिर भोपाल
10- 351/20 धारा 379 भादवि. तलैया भोपाल
11- 235/20 धारा 379 भादवि. मंगलवारा भोपाल

2- रोहित जैन पिता चकरेश जैन उम्र 19 साल निवासी देवकी नगर दुर्गा मंदिर के पास करोंद भोपाल।

1- 21/18 धारा 392 भादवि. कोहेफिजा भोपाल
2- 503/20 धारा 457,380 भादवि. निशातपुरा भोपाल
3- 891/19 धारा 380 भादवि. निशातपुरा
4- 1086/19 धारा 380 भादवि. निशातपुरा
5- 252/20 धारा 379 भादवि. निशातपुरा भोपाल
6- 101/20 धारा 379 भादवि. छोला मंदिर भोपाल
7- 214/20 धारा 379 भादवि छोला मंदिर भोपाल
8- 351/20 धारा 379 भादवि. तलैया भोपाल
9- 235/20 धारा 379 भादवि. मंगलवारा भोपाल

बरामद मशरुका

सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती 2 लाख 50 हजार रुपये, 5 मोटर साईकिल कीमत लगभग 2,00,000 रुपये का मशरुका बरामद किया गया। कुल मशरुका 4 लाख 50 हजार रुपये ।

1- 252/20 धारा 379 भादवि. MP-04QW-0301 निशातपुरा भोपाल
2- 101/20 धारा 379 भादवि. MP-04VM-6492 छोला मंदिर भोपाल
3- 214/20 धारा 379 भादवि. MP-04-QE9333 छोला मंदिर भोपाल
4- 351/20 धारा 379 भादवि. MP-04NF-7317 तलैया भोपाल
5- 235/20 धारा 379 भादवि. MP-04MH7912 मंगलवारा भोपाल

की गई कार्यवाही
बदमाशों के विरूद्ध अप.क्र.891/19 धारा 380 भादवि, अप.क्र.1086/19 धारा 380 भादवि. अप.क्र.503/20 धारा 457,380 भादवि. एवं इस्तगासा क्रमांक 03/20 धारा 41(1-4 ) जा0 फौ0 /379 भादवि।

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, उनि. रतन सिंह परिहार, सउनि जोगेंद्र नेगी, प्र आर.533 जशवंत सिंह चंदेल, आर.3496 अमित पाल, आर.2933 सतीश बघेल, आर.571 भरत शर्मा, आर.2727 हरिशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.