गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के संरक्षक और गरीबों के मसीहा अहसानुअल्ला पाशा ने इस दुनिया को कहा अलविदा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के संरक्षक और गरीबों के मसीहा अहसानुअल्ला पाशा ने इस दुनिया को कहा अलविदा | New India Times

गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे जी बताया कि संस्था के संरक्षक और गरीबों के मसीहा अहसानुअल्ला पाशा अब इस दुनिया में न रहे। उन्होंने कहा कि उनका निधन हैदराबाद में आकस्मिक रूप से हुआ, इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा लेकिन जब अन्य सदस्यों के द्वारा इस समाचार की पुष्टि की तो विश्वास करना पड़ा। वह गरीब लोगों के लिए एक महान नायक थे और बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद करते थे।
आपकी ग्लोबल कॉन्क्लेव में बहुत बड़ी भूमिका रही है। बहुत बड़ी संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी सराहना सभी के जुबान पर है।
वह सड़क सुरक्षा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते थे। ग्लोबल एचिवर्स अवार्ड प्रोग्राम, सहयोग से कार्यालय, वापिसी उनके साथ गुजरे हुए पल जीवन भर याद रहेंगे। श्री पाशा महान व्यक्तित्व के धनी थे। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूँ। उनके निधन से हुई अपूर्णीय क्षति सभी सदस्यों के लिए एक बड़ा आघात है। उनके शोक संतप्त परिवार को खुदा इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
कोरोना वायरस को लेकर जो उनकी भूमिका थी उसी कार्य को लेकर हिन्द की स्याही के संपादक ने उन्हें सम्मानित किया था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। खुदा उनके परिवार को सहन करने की हिम्मत दे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.