वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने हत्या एवं हत्या के प्रयास के दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गये अभियुक्तों में से एक अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए है।
कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि ग्राम बेला तुरसिया में 22 मार्च को हुए एक हत्या कांड में दर्ज मु0अ0सं0 342/20 धारा 34, 302, 3(2) 5 एसटी एक्ट में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त रफीउल्ला पुत्र हफीजुल्ला, मुन्ना पुत्र हफीजुल्ला निवासी ग्राम बेला तुरसिया को उनके नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ राय, उपनिरीक्षक कृपेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र पाण्डेय, कांस्टेबल पवन सिंह ने गिरफ्तार कर लिया जिन्हें आज जेल भेज दिया गया। इसी प्रकार दर्ज मु0अ0सं0 375/20 धारा 504, 324, 307 आईपीसी में नामित ग्राम केहुआ निवासी शिव प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह पुत्र राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त छोटे सिंह के पास एक अदद तमंचा 315 बोर तमंचा एक मिस कारतूस बरामद हुआ। तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
