धौलपुर जिले भर में लगातार तीसरे दिन कोरोना महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध धौलपुर पुलिस ने 214 कार्यवाही करते हुए 30,800 रुपये वसूला जुर्माना | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले भर में लगातार तीसरे दिन कोरोना महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध धौलपुर पुलिस ने 214 कार्यवाही करते हुए 30,800 रुपये वसूला जुर्माना | New India Times

कोरोना महामारी कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन कर अपना और दूसरे लोगों का जीवन खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ धौलपुर पुलिस ने लगातार तीसरे दिन सख्त कार्यवाही की।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है धौलपुर पुलिस ने आज जिले भर में COVID-19 महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान कर जुर्माना वसूल किया। आज जिले भर में सार्वजनिक या कार्यालय स्थल पर फेस मास्क या फेसकवर (जिससे नाक व मुंह समुचित रुप से ढका) हो न पहनने पर और दुकानदारों द्वारा ऐसे व्यक्ति को सामान विक्रय करने पर जिसने फेस मास्क या फेसकवर नहीं किया हो तो सम्बंधित दुकानदारों के विरुद्ध कुल 86 कार्यवाही कर जुर्माना राशि 18,000 रुपये वसूल की गई है और सार्वजनिक स्थान पर सामाजिक दूरी (दूसरे व्यक्ति से न्यूनतम 6 फीट) नहीं बनाये रखने पर जिले भर में 128 कार्यवाही करते हुए जुर्माना राशि 12,800 वसूल की गई है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि कोरोना महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध धौलपुर पुलिस का विशेष अभियान जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.