ट्रैफिक पुलिस के जवान का काबिले तारीफ कार्य: ड्यूटी के साथ-साथ कर रहे हैं प्रवासियों व जरूरतमंदों की मदद | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

ट्रैफिक पुलिस के जवान का काबिले तारीफ कार्य: ड्यूटी के साथ-साथ कर रहे हैं प्रवासियों व जरूरतमंदों की मदद | New India Times

पुरी दुनिया में चारों तरफ कोरोना वायरस महामारी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। हमारे भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। भारत में भी कई बार पुलिस द्वारा किये गये मानवता के कार्य भी देखने को मिल रहे हैं। इसी तरह आज अलीराजपुर में मानवता का परिचय देते हुए सरहनीय व तारीफे काबिल कार्य ट्रैफिक जवान ने किया है।

ट्रैफिक पुलिस के जवान का काबिले तारीफ कार्य: ड्यूटी के साथ-साथ कर रहे हैं प्रवासियों व जरूरतमंदों की मदद | New India Times

चिलचिलाती कड़ी धूप के वक्त तकरीबन दोपहर 12:50 बजे के करीब एक वृद्ध गरीब महिला अलीराजपुर से अपने घर लौट रही थी इसी बीच ट्रैफिक पुलिस के जवान आरक्षक दिनेश भवेल ने देखा की एक बुजुर्ग गरीब महिला इतनी चिलचिलाती कड़ी धूप में नंगे पैर जा रही है तो दिनेश भवेल से उसके जलते पैर देखे नहीं गये, उसके दिल में मानवता जागी और उसने उस महीला और उसके पति को रोक कर अपने पैसों से चप्पल दिलाई और वृद्ध महिला को कड़ी धूप में घर में ही रहने की समझाईश देकर घर पहुंचाया।

अलीराजपुर में पहले भी पुलिस आरक्षक दीपेश गोराना द्वारा भी इसी तरह की मानवता दिखाई गई थी। पुलिस के द्वारा किये जा रहे ऐसे कार्यों की लोगों द्वारा काफी प्रशंसा व सराहना की जा रही है। कोरोना महामारी के चलते अपने माता-पिता, बीवी-बच्चों से दूर रहकर दिन रात मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रही पुलिस का ड्यूटी के साथ ही मानव धर्म भी बखूबी निभाना वाकई सराहनीय कार्य है
ऐसे पुलिस अधिकारियों व जवानों को दिल से सलाम।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.