नर्सिंग सहायक संचालक की पोस्ट पर डॉक्टर को नियुक्त करने पर नर्सिंग यूनियन ने विरोध जताते हुए दी चेतावनी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नर्सिंग सहायक संचालक की पोस्ट पर डॉक्टर को नियुक्त करने पर नर्सिंग यूनियन ने विरोध जताते हुए दी चेतावनी | New India Times

यूथ नर्सेस यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन श्रृंगी ने नर्सिंग सहायक संचालक की पोस्ट पर डॉक्टर की नियुक्ति करने पर विरोध जताते हुए मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग की है।

डॉ हर्षवर्धन श्रृंगी ने बताया कि नर्सिंग सहायक संचालक जोकि नर्सिंग स्टाफ और ऑफिसर की प्रमोशन पोस्ट है जिस पर सिर्फ नर्सिंग डिग्री करने वाले को ही नियुक्त किया जाता था लेकिन चिकित्सा शिक्षा के आयुक्त द्वारा इस पोस्ट पर डॉक्टर को नियुक्त कर दिया जो कि गलत है इस पोस्ट पर सिर्फ नर्सिंग प्रोफेशन नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ को ही नियुक्त किया जाना चाहिए।

नर्सिंग सहायक संचालक की पोस्ट पर डॉक्टर को नियुक्त करने पर नर्सिंग यूनियन ने विरोध जताते हुए दी चेतावनी | New India Times

डॉ. श्रृंगी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यहां नर्सिंग स्टाफ और ऑफिसर्स के साथ भेदभाव है। एक तरफ तो प्रदेश सरकार प्रदेश में मेल नर्स की भर्ती पर रोक लगा रखी है वहीं दूसरी ओर नर्सिंग की पोस्ट पर डॉक्टरों को नियुक्त किया जा रहा है जोकि मध्य प्रदेश के नर्सिंग स्टाफ और ऑफिसर के साथ छलावा है। हम सभी प्रदेश के नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ इसका विरोध करते हैं और अगर इस पोस्ट से तत्काल डॉक्टर को हटाकर सीनियर नर्सिंग स्टाफ और ऑफिसर को नियुक्त नहीं किया गया तो प्रदेश में सभी नर्सिंग स्टाफ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

डॉ हर्षवर्धन श्रृंगी ने पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि तत्काल नर्सिंग हित को ध्यान में रखते हुए नर्सिंग सहायक संचालक की पोस्ट से डॉक्टर को तत्काल हटाकर नर्सिंग ऑफिसर स्टाफ को नियुक्त किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.