कलेक्टर श्री छोटसिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर बनाए गए स्क्रीनिंग कक्ष का फीता काटकर किया शुभारंभ | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री छोटसिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर बनाए गए स्क्रीनिंग कक्ष का फीता काटकर किया शुभारंभ | New India Times

भिंड कलेक्टर श्री छोटसिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह ने आज कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर बनाए गए स्क्रीनिंग कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार चांदिल, सीएमएचओ डॉ अजीत मिश्रा, डॉ देवेश कुमार, डॉ अवधेष सोनी सहित अन्य चिकित्सक, कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आम नागरिक उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री छोटेसिंह ने स्क्रीनिंग कक्ष के शुभारंभ अवसर पर कक्ष में तैनात किए गए कर्मचारी से कहा कि कलेक्ट्रेट के अन्तर्गत आने वाले सभी को स्क्रीनिंग करानी होगी। बगैर स्क्रीनिंग के कोई भी चाहे वो अधिकारी/कर्मचारी हो अथवा आमजन हो सभी की स्क्रीनिंग करने के बाद ही अन्दर प्रवेश दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग की जाने वाले व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर पंजी में दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कराने वाले सोशल डिस्टेसिंग के साथ एक दूसरे से दो हाथ की दूरी बनाए रखें और अनावश्यक भीड न लगाएं। उन्होंने कहा कि मास्क लगाना अनिवार्य है बिना मास्क के स्क्रीनिंग करवाना निषेध किया है। साथ ही गंदगी न करें गंदगी करने या थूकने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री छोटेसिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह ने भी स्वयं की भी स्क्रीनिंग कराई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.