सुखद खबरों का सिलसिला जारी, आज जिले के 11 पेशेंट कोरोना संक्रमण से पूर्णत: स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सुखद खबरों का सिलसिला जारी, आज जिले के 11 पेशेंट कोरोना संक्रमण से पूर्णत: स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज | New India Times

कोराना संकटकालीन समय में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था और शासन- प्रशासन, मेडिकल स्टॉफ के अथक प्रयासों के सुखद परिणाम मिल रहे हैं। इसी सुखद सिलसिले को जारी रखते हुए आज माण्डू नाका स्थित कोविड सेंटर से 9 पेशेंट व इंदौर में उपचारत 2 पेशेंट कुल 11 कोरोना पॉजिटिव पेशेंट्स पूर्ण स्वस्थ होकर अपने घर की ओर रवाना हुए। यह सभी पेशेंट कूक्षी निवासी हैं। इन सभी ने शासन- प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था एवं बेहतर प्रबंधन के लिए धन्यवाद दिया और अभिनंदन किया। साथ ही सभी ने धार जिलेवासियों से स्वयं आगे आकर अपनी जांच और इलाज करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, यह सामान्य बीमारी है। इसका इलाज संभव है। अपना खानपान अच्छा रखे। साफ पानी पीयें। शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाए। लॉकडाउन का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाए। डिस्चार्ज हुए सभी पेशेंट्स को वहाँ उपस्थित मेडिकल स्टॉफ ने बुके और मेडिकल किट देकर उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही कर्तल ध्वनि के साथ उन्हें खुशी-खुशी घर की ओर विदाई दी।
डिस्चार्ज हुए 1 पेशेंट ने बताया कि यहां बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ द्वारा भी सौम्य व्यवहार किया गया। समय-समय पर हमारी पल्स चैक की जाती थी। साथ ही हमारा बहुत अच्छा ट्रीटमेंट किया। प्रतिदिन शेड्यूल के हिसाब से खाना व काढ़ा दिया जाता था। हमे यहाँ पर अपने घर जैसा माहौल मिला। बेहतर इलाज और अपनेपन से भरे व्यवहार से हम सभी बहुत खुश है।
सिविल सर्जन डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि जिले में अब तक कुल 109 कोरोना पेशेंट्स की जानकारी है। जिसमे 3 पेशेंट्स की मृत्यु हो चुकी है। आज माण्डू नाका स्थिति सेंटर से 9 और इंदौर से 2 पेशेंट कुल 11 को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही जिले में अभी तक 103 पेशेंट्स पुर्णतः स्वस्थ हो चुके है। इसके पश्चात कल इस सेंटर से 1 पेशेंट व आगामी 2-3 दिनों में इंदौर में एडमिट 2 पेशेंट भी डिस्चार्ज हो जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.