हम होंगे कामयाब: एक अभिनव पहल | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हम होंगे कामयाब: एक अभिनव पहल | New India Times

जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर तथा नेपानगर जाग्रति कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ के नाम से वीडियो एल्बम बनाया गया है। जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने इसके मुख्य उद्देश्य को बताया कि हमें कोरोना के खिलाफ लड़ना हैं एवं लोगों के मन में सकारात्मक भावना पैदा करते हुये आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है।
इस वीडियो में जिला कलेक्टर सहित जिला न्यायाधीश श्री विरेन्द्र सिंह पाटीदार, पुलिस अधीक्षक श्री भागवत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीयों ने सहभागिता करते हुये इस अभिनव पहल में अपनी भूमिका निभाई है। 4 मिनट 22 सैकण्ड के इस वीडियो में मुख्य बात यह है कि जिले में घोषित लॉकडाउन/कर्फ्यू की स्थिति में भी अधिकारीयों द्वारा स्वयं अपने कार्यक्षेत्र में रहकर खुद से ही वीडियो बनाया है। वीडियो की परिकल्पना व निर्देशन मुकेश दरबार ने किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.